Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा धुर्वा में मतदाता जागरुकता अभियान का आयोजन

मतदाता जागरुकता अभियान का कार्यक्रम धुर्वा के बुढ़िया दुकान टंकी साइड में आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच झारखंड बिहार बंगाल उड़ीसा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन जी उपस्थित हुए उन्होंने वहां के नागरिकों से मतदान को लेकर कहा की देश और राष्ट्र हित में करे मतदान तभी होगा राष्ट्र का उत्थान।

उन्होंने यह भी कहा की मतदान किसे करना चाहिए आप जा कर अभिनंदन की मां से पूछो, कश्मीरी हिंदुओं से पूछो, अयोध्या के संतो से पूछो, कोठारी बंधुओं की बहन से पूछो, यूक्रेन में पढ़ रहे विद्यार्थियों से पूछो, किसान निधि पा रहे किसानों से पूछो, सीमा पर तैनात सैनिकों से पूछो, काशी विश्वनाथ के भक्तो से पूछो, रामजन्म भूमि मंदिर का सपना देखने वाले आम जनता से पूछो, कतर में 8 सेना के पूर्व अधिकारी को मिली फासी की सजा को माफ करवा कर मोदी जी वापस लाए उन 8 ऑफिसर के घर वाले से पूछो। इसलिए अपना मतदान का प्रयोग अवस्य करे पहले मतदान फिर जलपान।

मौके पर सौभाग्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख श्री राजीव कमल बिट्टू जी,हिन्दू जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक श्री विक्रम शर्मा जी, श्री रत्नेश कुमार जी,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज सिंह जी, धनंजय कुमार, नगर कार्यवाह श्री सुबोध सिंह जी,आशुतोष पांडेय, कौशल किशोर, इंद्रासन चौधरी, डॉ एस के साहू, वीरेंद्र भारती जी, रामजन्म कुमार, ज्योतिष कुमार, अशोक कुमार, विकास चौधरी, रणबीर सिंह, सुनील सिंह, सोनू ओझा, ललन तिवारी, सुनील पासवान, मनोज तिवारी,प्रिंस कुमार, अमन कुमार, अंजनी कुमार, राहुल, प्रभात, सोनू, अरविंद पाण्डेय, सौरव राजपूत, अतुल शर्मा, अभय कुमार, रंजू सिंह, बॉबी सिंह, विनीता देवी, जूली देवी, अनुपमा सिंह, वीना अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *