Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की उपायुक्त ने सुनी समस्या एवं शिकायतें

सरायकेला, 06 अक्टूबर 2006,
मंगलवार(भाग्य सागर)

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।
आज के जनता दरबार में कार्यक्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन, गम्हरिया-आदित्यपुर क्षेत्र में गिरोह बनाकर स्लैग, वेस्ट मटेरियल एवं निर्मित सामग्रियों की चोरी करने तथा सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट से संबंधित मामला, कांड्रा क्षेत्र में लकड़ी के जर्जर विद्युत खंभे को बदलने, सरायकेला अंचल में सीमांकन एवं म्यूटेशन से संबंधित लंबित मामलों का निष्पादन कराने, गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत पंचायत रापचा के पिंजरा जुड़ा क्षेत्र स्थित जयरामनगर में जर्जर सड़क एवं नाली निर्माण कराने, आधी बीमा महिला संकुल स्तरीय समिति (CLF) के भवन की जर्जर छत की मरम्मती CSR मद से कराने, आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु राशन कार्ड में नाम जोड़ने सहित कल्याण, आपूर्ति, ग्रामीण विकास विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन हस्तांतरित करते हुए तथा आवश्यकतानुसार दूरभाष के माध्यम से मामलों से अवगत कराते हुए, संबंधित स्थलों एवं मामलों की जांच कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, की गई कार्रवाई से संबंधित आवेदकों को अवगत कराने हेतु भी निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *