Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपा परिवार में गीता कोड़ा का स्वागत,झारखंड में भाजपा एक नयी ताकत और नई ऊर्जा के साथ करेगी काम-मनोज चौधरी

भाजपा नेता सह सरायकेला विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक मनोज कुमार चौधरी ने भाजपा परिवार में गीता कोड़ा का शामिल पर स्वागत करते हुए कहा- श्रीमती गीता कोड़ा पहचान की मोहताज नहीं है। गीता कोड़ा दो बार विधायक रही हैं, सांसद बनीं और काम कर रही हैं। वह कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष भी रही हैं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के काम से प्रभावित होकर ही वह भाजपा में शामिल हुई हैं। गीता कोड़ा के योगदान से कोल्हान ही नहीं पूरे झारखंड में भाजपा एक नयी ताकत और नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। ईचागढ़ के पूर्व विधायक बाहुबली अरविंद सिंह के बाद अब गीता कोड़ा के भाजपा में आने से सरायकेला विधानसभा भी हम भारी मतों से जीतेंगे अब झारखंड की 14 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *