पश्चिमी सिंहभूम: ठंड से राहत दिलाने के लिए विधायक दीपक बिरुवा ने जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच बांटे कंबल
चाईबासा: बढ़ते ठंड को देखते हुए माननीय विधायक श्री दीपक बिरुवा ने अपने स्तर से रविवार को सदर प्रखंड अंतर्गत सिंबिया पंचायत के निर्धन असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। कड़ाके की ठंड में कंबल लेने के लिए सिंबिया पंचायत के बड़दोर, पता गुईरा, बरांडेया, सिंबिया व गंजड़ा गांव के लोग पहुंचे हुए थे। जिन्हें विधायक के हाथों कंबल वितरण किया गया।

ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए। धीरे-धीरे बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए लोगों के बीच 130 कंबलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण किया जा रहा है। ताकि ठंड से कोई भी जन हानि नहीं हो। ठंड के बीच कंबल पाकर लोगों के चेहरे में खुशी झलक आई। वही कंबल मिलने के बाद लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान विधायक जी ने लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। मौके पर पता गुईरा ग्रामीण मुंडा बिरसिंह सुंडी, झामुमो पंचायत अध्यक्ष मसीह देवगम, सचिव कैलाश देवगम, लंका गोप, फ्रांसिस सुंडी, तुराम सामड, नेहरू लाल सामड, पूर्व मुखिया माधव लाल सुंडी, लखन बारी, अचल सुंडी, मुन्ना सुंडी समेत अन्य उपस्थित थे।
West Singhbhum: To provide relief from cold, MLA Deepak Biruwa distributed blankets among the needy elderly.
