इंग्लैंड से हारने के बाद क्या बोल गये रोहित शर्मा
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में भारत को हैदराबाद में 28 रनों से हार दिया है। हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की विफलता पर निराशा व्यक्त करते हुये मीडिया से कहा कि उनमें निचले क्रम के बल्लेबाजों द्वारा दिये गये जुझारूपन और जज्बे की कमी थी। भारतीय टीम को 231 रन का लक्ष्य मिला जिसके जवाब में टीम 202 रन पर आउट हो गयी।रोहित ने कहा कि ‘यह बताना मुश्किल है कि गलती कहां हुई।

190 रन की बढ़त से हमने दबदबा बनाया था लेकिन ओली पोप (196 रन) ने क्या शानदार बल्लेबाजी की जो शायद किसी विदेशी खिलाड़ी की भारतीय हालात में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी में से एक थी, मुझे लगा कि 230 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमें लगा कि हमने सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी की, लेकिन आपको कहना ही होगा कि बहुत बढ़िया खेले ओली पोप।” कप्तान ने आगे कहा कि कहा, ‘निचले क्रम ने वास्तव में अच्छा जज्बा दिखाया, आपको साहसिक होना चाहिए जो मुझे लगता है कि हम नहीं थे।”
