हाथियो की भूख हो या वन विभाग की लापरवाही, हाथियो का भटकाव जारी

हाथियो की भूख हो या फिर वन विभाग की लापरवाही हो हाथियो का भटकाव जारी। दलमा जंगल वन क्षेत्र चाकुलिया से भटक कर जमशेदपुर के दूसरे साइड पोटका में देखे गए तीन हाथियो का झुंड । जिससे खदेड़ने में लगे ग्रामीण और वन कर्मी। क्षेत्र में एक डर का माहौल वन विभाग हैरान और हो रहे परेशान । जो चाकूलिया -मुसाबनी होते हुए तीन हाथियों का झुंड पोटका प्रखड के सीमा पर स्थित धोलाडीह -गीतिलता, बालीडीह चांगरा,आस पास के जंगल में देखा गया।

बताया जा रहा की तीन हाथियों के झुंड में एक बच्चा भी शामिल है। यह झुंड चाकूलिया -धालभूमगढ़ के जंगलों से भटककर मुसाबनी से पोटका प्रखंड क्षेत्र के पांडूडीह, सोहदा, धीरोल से होते हुए पोटका प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश कर गया। हाथियों के प्रवेश से ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार रात भर उसे क्षेत्र से बहार का रास्ता दिखाने में पसीने छूट गए है ।

