डालसा सचिव पश्चिमी सिंहभूम के सहयोग से दो मानसिक रोगीयों को रिनपास कांके में कराया गया भर्ती
चाईबासा: आज डालसा सचिव पश्चिमी सिंहभूम के सहयोग से दो मानसिक रोगी बरकंदाज टोली पुलहातु के मानसिक रोगी सागर कर्मकार (20वर्ष) एवं मेरी टोला की रूकमणि टोप्पो (34वर्ष) को रिनपास कांके में भर्ती कराया गया। विदित हो कि दोनो रोगी कुछ महिनों से मानसिक रोग से ग्रसित है, जिसके चलते उसका परिवार बहुत ही परेशान है। दोनो के परिवार का पारिवारिक आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर होने के कारण उसका सही से इलाज भी नहीं कर पा रहे थे। लेकिन जैसे ही उन लोगों को आदिवासी उरांव समाज के द्वारा पहले भी मानसिक रोगियों को रिनपास कांके में इलाज हेतु भर्ती कराने की जानकारी हुई, तुरंत उक्त परिवार के लोगों ने वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

जब इसकी सूचना आदिवासी उरांव समाज के पदाधिकारीयों को मिली उन लोगों ने तुरंत व्यवस्था करते हुए डालसा के सहयोग से उसका इलाज हेतु रिनपास कांके भिजवाया गया। भर्ती कराने में चाईबासा बरकन्दाज टोली के समाजसेवी सह ब्लडमेन लालू कुजूर, समाजसेवी विकास दोदराजका, डालसा रांची की पीएलवी सारदा देवी,राजेंद्र महतो, बंटी कुमार, बिष्णु प्रसाद, शम्भू टोप्पो,अनिता टोप्पो,सुमित्रा एक्का, पोतो खलखो ने मरीज को रिनपास कांके ले जाने व भर्ती करने में मदद किया l
