झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की शपथ ग्रहण की खुशी में राजनगर में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे
चंपाई सोरेन झारखंड के 12 वे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के समर्थकों ने खुशी मनाये ।राजनगर के प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ़ लालू हांसदा के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी ऑफिस में आज कार्यकर्ताओ ने लोगों के बीच लड्डू बांट कर खुशी मनाया।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामजीत ने कहा कि राजनगर क्षेत्र से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का बहुत ही आत्मीय संबंध है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तार होने से लेकर कार्यकर्ताओं में मायूसी और आक्रोश जरूर है, लेकिन सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लोग चाहकर भी अपने लोकप्रिय नेता के मुख्यमंत्री बनने की खुशी इजहार करने में रोक नहीं पा रहे हैं।

इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता हीरालाल सतपति , हडीराम महतो,करमु पान, डोबरा देवगम, ब्रजेश कुंटिया, सोमनाथ गोप, लखिन्दर लोहार , श्याम टुडू , रायसिंह कुदादा , संजय हांसदा , सागेन टुडू , विष्णु मुर्मू , विजय पूर्ति , घनश्याम महाकुड़ , सरोज गोप , अनिल पूर्ति एवं कोई समर्थक उपस्थित थे
