Categories

Recent Posts

October 29, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

वर्ल्ड हार्ट डे : ओल्ड एज होम में एसआरके कमलेश ने लगाया बुजुर्गों के लिए कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

जमशेदपुर । वर्ल्ड हार्ट डे के दिन आईएचएमओ जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश की ओर से बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के लिए विश्व हृदय दिवस पर निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर आयोजित किया गया।

वृद्ध आश्रम में रह रहे कुल 18 असहाय बुजुर्गों के रक्त (ब्लड) सैंपल से कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच की गई. मौके पर मुख्य अतिथि दैनिक अखबार चमकता आईना के वरीय संपादक जयप्रकाश राय , ब्रह्मानंद नारायणा मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आर एन राय , मगध सम्राट हॉस्पिटल के डॉ ज्योति कुमार सिंह की उपस्थिति में जांच शिविर चला।

मौके पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आर एन राय ने बुजुर्गों को हृदय रोग से संबंधित बीमारियों के प्रति उचित चिकित्सीय सलाह एवं परामर्श दिया ताकि आने वाले समय पर हृदय रोग पर जागरूक होकर इस रोग को नियंत्रित कर सके। शिविर को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक एसआरके कमलेश, रामदीप, किरण देवी, अनु कुमारी, अंजली कुमारी , ओल्ड एज होम से परमेश्वर कुमार दास, ज्ञान प्रकाश इत्यादि का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *