चाईबासा स्थित स्काउट बालिका विद्यालय में मानवाधिकार सहायता संघ द्वारा मनाया गया विश्व मानवाधिकार दिवस
चाईबासा कोपश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित स्काउट बालिका विद्यालय में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मानवाधिकार सहायता संघ के प्रदेश अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,प्रदेश चेयरमैन,प्रदेश संगठन मंत्री,प्रदेश संयोजक समेत कोल्हान क्षेत्र के 33 पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर समर्पित भाव से मानवाधिकार अभियान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की शपथ ली।
मानवाधिकार सहायता संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने 25वर्षों के अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर चेयरमैन श्री अनूप सिंहदेव ने कहा कि मानवता ही सर्वोपरि है इसलिए सभी पदाधिकारी निर्भीक हो कर मानवाधिकार के लिए सभी लोगों को जागरूक करें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक को उनके अधिकार को दिलाने के लिए हर समय तैयार रहें।

उपाध्यक्ष श्री संजय सतपति ने भी अपना वक्तव्य रखा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को उनका अधिकार दिलाना हम सभी का कर्तव्य है जिसके लिए हम सभी को तत्पर रहना है।
मानवाधिकार सहायता संघ के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने एकमत हो कर संगठन को मजबूत कर मानवाधिकार के लिए अंतिम दम तक लड़ने का संकल्प लिया।
World Human Rights Day celebrated by Human Rights Assistance Association in Scout Girls School, Chaibasa
World Human Rights Day was celebrated at Chaibasa Scout Girls School in West Singhbhum district. In the program, 33 officials of Kolhan region including State President, Vice President, State Chairman, State Organization Minister, State Convener of Human Rights Assistance Association participated in the program and took an oath with dedication to take the human rights campaign to the last person of the society.

State President of Human Rights Assistance Association shared his 25 years of experience. On this occasion, Chairman Mr. Anup Singhdev said that humanity is supreme, hence all the officials should be fearless and make all the people aware about human rights and should be ready at all times to provide their rights to even the last person of the society.Vice Chairman Mr. Sanjay Satapati also gave his statement. He said that it is the duty of all of us to provide their rights to every section of the society, for which we all have to be ready. All the members and officials of the Human Rights Assistance Association unanimously resolved to strengthen the organization and fight till the last breath for human rights. took.
