Xlri Maxi Fair : एक्सएलआरआइ में दो दिवसीय 43वां मैक्सी फेयर 21 जनवरी से, 22 को बॉलीवुड सिंगर शाहिद माल्या अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे
जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ में 43वें मैक्सी फेयर का दो दिवसीय आयोजन 21 और 22 जनवरी को होने वाला है. मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआइ की ओर से आयोजित इस मेले में शहर के करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे. इस दौरान 22 जनवरी को शाम 7 बजे से बॉलीवुड के गायक शाहिद माल्या अपनी सुरों से जादू बिखेरेंगे. माल्या ने अब अब तक फिल्म गुंडे, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, उड़ता पंजाब और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों में गाना गाया है. मैक्सी फेयर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. जिसमें बच्चों के लिए फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता और डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा. वहीं बड़ों के लिए जमशेदपुर फेवरेट फैमिली, मिस एंड मिस्टर जमशेदपुर और मास्टरशेफ प्रतियोगिता होगी. इसके साथ ही विजेताओं को ब्यूटी हैम्पर्स, वाशिंग मशीन, टेलीविजन आदि दी जाएगी.
इसमें विभिन्न प्रकार के खेल और सवारी का भी लुत्प उठा सके है. जिसमें बॉक्स क्रिकेट, वाटर जोरबिंग, बाउंसी कैसल के साथ कई और खेल शामिल है. मैक्सी फेयर में 35 से अधिक फूड स्टाल भी लगाए जाएंगे. जिसका आनंद लोग उठा सकेंगे. इसके लिए रेजिस्ट्रेशन करना होगा. रेजिस्ट्रेशन कर पास को खरीदना होगा. पास पीएम मॉल में उपलब्ध होगा. अधिक जानकारी के लिए आप दिए गए नंबर 9130636911 पर संपर्क कर सकते है.
Jamshedpur: Two-day event of 43rd Maxi Fair is going to be held at XLRI on 21st and 22nd January. About 10,000 people of the city will participate in this fair organized by the Marketing Association of XLRI. During this, Bollywood singer Shahid Mallya will spread magic with his tunes from 7 pm on January 22. Mallya has so far sung in films like Gunday, Student of the Year, Udta Punjab and Jab Harry Met Sejal. Various programs have been organized in Maxi Fair. In which fancy dress competition and dance competition will be organized for children. There will be Jamshedpur Favorite Family, Miss and Mr. Jamshedpur and Masterchef competition for adults. Along with this, beauty hampers, washing machines, television etc. will be given to the winners.
Various types of games and rides can also be enjoyed in this. Which includes Box Cricket, Water Zorbing, Bouncy Castle along with many more games. More than 35 food stalls will also be set up in Maxi Fair. Which people can enjoy. For this registration has to be done. The pass will have to be bought after registering. The pass will be available at PM Mall. For more information you can contact on the given number 9130636911.
