जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की योग की छात्राएं पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार से इंटर्नशिप कर वापस लौटी
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय योग की छात्राओं ने अपनी इंटर्नशिप पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार से पूरी की l एम. ए. योग पाठ्यक्रम की पूर्णता के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत उन्होंने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार जाकर अपना इंटर्नशिप पूरा किया l

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय और पतंजलि विश्वविद्यालय के एम. ओ. यू. के तहत अपने ज्ञान की वृद्धि के लिए प्रत्येक वर्ष योग विभाग की छात्राएं इंटर्नशिप के लिए हरिद्वार जाती है l वहां छात्राओ ने प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म चिकित्सा, एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं योग चिकित्सा से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त की l इंटर्नशिप के दौरान स्वामी रामदेव जी महाराज के लाइव कार्यक्रम में भी योग विभाग की छात्राओ को सहभागिता का सुअवसर प्राप्त हुआ l वहां से वापस लौटकर छात्राएं बहुत प्रसन्न थी l

उन्होंने वापस लौटकर अपने कुलपति महोदया प्रोफेसर डॉक्टर अंजिला गुप्ता जी से इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद ग्रहण किया l कुलपति महोदया ने योग की छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी l इस अवसर पर व्यावसायिक पाठ्यक्रम के समन्वयक डॉक्टर अन्नपूर्णा झा एवं योग विभाग के फैकल्टी रविशंकर नेवार उपस्थित रहे l
Yoga students of Jamshedpur Women’s University returned after doing internship from Patanjali University, Haridwar
Jamshedpur Women’s University Yoga students completed their internship from Patanjali University, Haridwar. M.A. Under the internship program for the completion of Yoga course, she went to Patanjali University, Haridwar and completed her internship. Jamshedpur Mahila University and M.O. of Patanjali University. You. Under this, every year the students of Yoga Department go to Haridwar for internship to increase their knowledge. There the students obtained various information related to Naturopathy, Panchakarma Therapy, Acupressure Therapy and Yoga Therapy. During the internship, they studied under the guidance of Swami Ramdev Ji Maharaj. The students of the Yoga Department also got the opportunity to participate in the live program. The students were very happy after returning from there. They returned and took blessings from their Vice Chancellor, Madam Professor Dr. Anjila Gupta, expressing their gratitude for providing them the internship opportunity. Madam Vice Chancellor wished the yoga students all the best for their bright future. On this occasion, coordinator of the professional course, Dr. Annapurna Jha and faculty of the yoga department, Ravi Shankar Newar were present.
