खरसावां में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का अयोजन

खरसावां में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में खरसावां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कहा कि राज सरकार अपनी हर कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण जनता आम आदमी तक पहुंचा रही है राज सरकार के सभी कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण तक पहुंचा जा रहा है और ग्रामीण इसका लाभ ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से खरसावां प्रखंड के सभी पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड सचिव सुरेश मोहंती, प्रखंड सचिव खरसावां दिनेश भाई,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय प्रखंड से आए सभी पदाधिकारी अंचल आधिकारी आदि उपस्थित हुए।
