आदित्यपुर बस्ती से युवक लापता

आज सुबह-सुबह आदित्यपुर बस्ती रोड नंबर B से एक युवक अपने निवास स्थान से कहीं लापता हो गया है। युवक का नाम विश्वजीत नंदी एवं उम्र 28वर्ष है। जानकारी के अनुसार, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है| युवक हाफ पैंट और नीले रंग की टी शर्ट में है।
आप सभी को सूचित किया जा रहा है कि किसी भी व्यक्ति को यदि दिखाई दे तो मानवता के नाते कृपया नजदीकी थाना में या इन नंबरों पर 9204555570, 8709158636 संपर्क करें l
