कोडरमा : गैस टैंकर और ट्रक में टक्कर, हादसे में टैंकर चालक जिंदा जला
कोडरमा : कोडरमा घाटी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है यह हादसा बाघीटांड इलाके में हुआ है। जहां गैस टैंकर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इसमें टैंकर ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है गैस टैंकर और ट्रक के बीच हुई टक्कर के बाद टैंकर के केबिन में भीषण आग लग गई। इस बीच टैंकर ड्राइवर वाहन में ही फंसा रह गया, जिससे वह आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया।
इधर, हादसे की जानकारी पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। जहां काफी मशक्कत के बाद टैंकर में लगी आग को काबू पाया गया। जबतक आग पर काबू पाया जाता, टैंकर पर मौजूद ड्राइवर पूरी तरह से जिंदा जल गया था। घटनास्थल पर सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर कोडरमा थाना पुलिस ने पहुंचकर सड़क जाम मुक्त कराया। वहीं, पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों वाहन को अपने कब्जे में कर लिया है।
Koderma: A major road accident took place in the Koderma Valley. One person was burnt alive in the accident. It is being told that this incident happened in Baghitand area. Where there was a fierce collision between the gas tanker and the truck. In this, the tanker driver died due to burning alive. It is being told that after the collision between the gas tanker and the truck, a fierce fire broke out in the cabin of the tanker. Meanwhile, the tanker driver got trapped in the vehicle itself, due to which he caught fire and got burnt alive.
Here, on the information of the accident, the team of fire brigade reached the spot. Where after a lot of effort, the fire in the tanker was brought under control. By the time the fire was brought under control, the driver on the tanker was completely burnt alive. There were long queues of vehicles on both sides of the road at the spot. Koderma police station reached the spot and freed the road jam. At the same time, the police have started investigating the incident. Police has taken both the vehicles in their possession.
