Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नये साल के जश्न में करोड़ों की शराब बही:नये साल में 45 करोड़ की शराब पी गये झारखंड के लोग, टूट गये अब तक के सारे रिकार्ड

नये साल के जश्न में झारखंड में शराब की बिक्री के रिकार्ड टूट गये। झारखंड में लगभग 45 करोड़ रुपए के शराब बेचे गये हैं वहीं राजधानी रांची में 31 दिसंबर को 4.53 करोड़ रुपए की शराब बेची गयी। रांची में शराब की बिक्री का यह रिकार्ड है। इससे पहले जो शराब की बिक्री का आंकड़ा था वह तीन करोड़ रुपए का था। 31 दिसंबर की बिक्री ने पहले के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। 1 जनवरी को भी रांची में खूब शराब की बिक्री हुई है। इसके आधिकारिक आंकड़े अब तक जारी नहीं किए गये हैं लेकिन विभाग के सूत्रों के अनुसार रांची में 3 करोड़ से अधिक शराब की बिक्री हुई है।
45 करोड़ का आंकड़ा पार
भले ही एक जनवरी को हुई बिक्री के आधिकारिक आंकड़े अब तक नहीं आये हों लेकिन अनुमान के आधार पर ही इन दो दिनों के आंकड़े को जोड़कर देखें, तो आंकड़ा सात करोड़ को पार करने का अनुमान लगाया जा रहा है। नये साल के स्वागत में यह आंकड़ा सिर्फ रांची का है। नये साल में पूरे झारखंड में हुई शराब की बिक्री का आकलन करें यो यह आंकड़ा 45 करोड़ के आसपास पहुंच रहा है।
एक महीने में 24 करोड़ की बिक्री
31 दिसंबर को राज्य भर में 24 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड शराब की बिक्री हुई थी। अनुमान है कि एक जनवरी को लगभग 20 से 21 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है। इन दोनों आंकड़ों को सामने रखेंगे तो यह आंकड़ा मिलकर लगभग 45 करोड़ रुपए का बनता है।

दिसंबर महीने में 330 करोड़ रुपए की शराब बेची गयी
झारखंड में नये साल के जश्न में लोग लगभग 45 करोड़ रुपये की शराब पी गये। दिसंबर माह की बात की जाये, तो राज्य में लगभग 330 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है. नवंबर में 279 करोड़ व अक्तूबर में 309 करोड़ की शराब बेची गयी है।

Records of sale of liquor were broken in Jharkhand on New Year’s celebration. Liquor worth Rs 45 crore has been sold in Jharkhand, while liquor worth Rs 4.53 crore was sold in the capital Ranchi on December 31. This is the record of sale of liquor in Ranchi. Earlier, the figure of sale of liquor was three crore rupees. The sale on 31 December broke all previous records. A lot of liquor has been sold in Ranchi on January 1 as well. Its official figures have not been released yet, but according to the sources of the department, more than 3 crore liquor has been sold in Ranchi.
Crossed the figure of 45 crores
Even though the official figures of sales on January 1 have not come yet, but on the basis of estimates, if we add the figures of these two days, then the figure is being estimated to cross seven crores. To welcome the new year, this figure is only of Ranchi. Estimate the sale of liquor in the whole of Jharkhand in the new year, this figure is reaching around 45 crores.

24 crore sales in a month
On December 31, a record liquor worth Rs 24 crore was sold across the state. It is estimated that on January 1, liquor worth about Rs 20 to 21 crore has been sold. If we keep both these figures in front, then this figure together becomes about 45 crore rupees.

Liquor worth Rs 330 crore was sold in the month of December
In Jharkhand, people consumed liquor worth Rs 45 crore during the New Year celebrations. Talking about the month of December, liquor worth Rs 330 crore has been sold in the state. Liquor worth Rs 279 crore has been sold in November and Rs 309 crore in October.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *