Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पटमदा में सावित्रीबाई फुले, जयपाल सिंह मुंडा व रतिलाल महतो की जयंती मनाई गई

जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड के कमलपुर ग्राम पंचायत भवन में मंगलवार को टेलेंट सर्च एकेडमी एंव झारखंडी भाषा खातियान संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, मारांग गोम्के जयपाल सिंह मुंडा एवं झारखंड आंदोलनकारी शहीद रतिलाल महतो की चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए जयंती समारोह मनाई गई। इस दौरान कमलपुर स्कूल परिसर में सावित्रीबाई फुले अध्ययन केन्द्र के नाम से निःशुक्ल कोचिंग सेंटर खोला गया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन हमारें तीन महत्वपूर्ण व्यक्तियों का जन्म हुआ था।

सावित्रीबाई फूले ने उस जमाने में महिलाओं के लिए स्कूल का स्थापना किया था। जिस जमाने में शूद्रों एवं महिलाओ को पढ़ने देना भी गलत समझा जाता है।उन्हें पीछे बैठने के लिए मजबूर किया जाता था। सावित्रीबाई फूले ने तमाम बंधनों को तोड़ते हुए और यातनाओं को झेलते हुए न सिर्फ शूद्रों के लिए बल्कि समस्त समाज के लिए शिक्षा का द्वार खोल दिया।

जयपाल सिंह मुंडा जिन्होंने न सिर्फ अलग झारखंड राज्य की परिकल्पना की थी बल्कि उसे धरातल पर उतारने के लिए भी समस्त झारखंडियों को एकजुट किया था। उन्हीं परिकल्पना और संघर्ष का ही परिमाण है कि झारखंड एक अलग राज्य बना। अलग झारखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मजदूर नेता शाहिद रतिलाल महतो का आज जन्मदिन है। झारखंड आंदोलन के साथ-साथ वे ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यमियों के यहां कार्यरत श्रमिकों के हक के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। धीरे-धीरे वे श्रमिकों के मसीहा के रूप में पहचाने गए, दुर्भाग्यवश कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा 1999 में उनकी हत्या कर दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया जामीनी बेसरा, ग्रामप्रधान मदन मोहन महतो, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहनलाल दास, प्रधान अध्यापक साबिर हुसैन, विश्वनाथ महतो, स्वपन कुमार, जयदेव बोस, दशरथ महतो, माणिक चंद्र बेसरा, तपन महतो, फूलचांद महतो, कौशिक महतो, उज्ज्वल महतो, स्नेहाशीष महतो, जयद्रथ महतो, हेमंत महतो, गुरुपद प्रमाणिक, ग्रामप्रधान तरणिकांत महतो, इंद्रजीत महतो एंव स्कूल के विद्यार्थियों शामिल थे।

Jamshedpur: Under the joint aegis of Talent Search Academy and Jharkhandi Bhasha Khatian Sangharsh Samiti, the country’s first female teacher Savitribai Phule, Marang Gomke Jaipal Singh Munda and Jharkhand agitator Shaheed Ratilal Mahto offering flowers on Tuesday at Kamalpur Gram Panchayat Bhawan in Patmada Block. Jubilee celebrations were celebrated. During this, a free coaching center named Savitribai Phule Study Center was opened in the Kamalpur school premises.
Addressing the gathering, the speakers said that today is a very important day, because on this day our three important persons were born.

Savitribai Phule had established a school for women in that era. In the era when it is considered wrong to allow Shudras and women to study. They were forced to sit behind. Savitribai Phule opened the door of education not only for the Shudras but for the entire society by breaking all the shackles and facing the tortures.

Jaipal Singh Munda who not only envisaged a separate Jharkhand state but also united all Jharkhandis to bring it to the ground. It is the magnitude of those visions and struggle that Jharkhand became a separate state. Today is the birthday of labor leader Shahid Ratilal Mahto, who played an important role in the separate Jharkhand state movement. Along with the Jharkhand movement, he always fought for the rights of the laborers employed by the entrepreneurs of rural areas. Gradually he came to be recognized as the messiah of workers, unfortunately he was murdered in 1999 by some anti-social elements.

Mainly in the program Chief Jamini Besra, Gram Pradhan Madan Mohan Mahato, School Management Committee President Mohanlal Das, Headmaster Sabir Hussain, Vishwanath Mahato, Swapan Kumar, Jaydev Bose, Dashrath Mahato, Manik Chandra Besra, Tapan Mahato, Phoolchand Mahato, Kaushik Mahto, Ujjwal Mahto, Snehashish Mahto, Jaydrath Mahto, Hemant Mahto, Gurupad Pramanik, Gram Pradhan Tarnikant Mahto, Indrajit Mahto and students of the school were involved.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *