बड़ा हादसा : सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, दर्जनभर लोग घायल
सरायकेला- खरसावां : जिला के राजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह बड़ा हादसा हुआ। जहां अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। मामले की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना राजनगर- चाईबासा मार्ग की बताई जा रही है। जहां खैरबनी गांव के समीप चाईबासा की ओर से मजदूरों को लेकर आ रहा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें महिला मजदूर सहित सात की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप वैन में करीब 30 मजदूर सवार थे, जो चाईबासा से राजनगर की ओर जा रहे थे। सभी ढलाई मजदूर बताए जा रहे हैं। 8 मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक केंद्र लाया गया। जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल राजनगर थाना पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
Seraikela-Kharsawan: A major accident took place in the Rajnagar police station area of the district in the early hours of Thursday. Where seven passengers died on the spot due to uncontrolled pick-up van overturning, while a dozen people were injured. As soon as the information about the case was received, the Rajnagar police station has left for the spot. After the incident, sensation has spread in the area. The incident is being told of Rajnagar-Chaibasa road. Where the pick-up van carrying laborers from Chaibasa near Khairbani village overturned uncontrolled, in which seven including women laborers died on the spot. There were about 30 laborers in the pickup van, who were going from Chaibasa towards Rajnagar. All foundry workers are being told. The condition of 8 laborers remains critical. All were brought to Rajnagar Community Center for treatment. From where Jamshedpur has been referred in view of the seriousness of the situation. It is being told that a dozen passengers have been injured in this accident. At present, the Rajnagar police station is engaged in relief and rescue work.
