Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पुरी के जगन्नाथ यात्रा में पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु, 600 से ज्यादा की तबीयत बिगड़ी, 9 की हालत गंभीर, आज फिर होगी यात्रा

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई। हर साल के मुकाबले डेढ़ गुना यानी 10 लाख श्रद्धालु के पहुंचने से रथ मार्ग पर इतनी भीड़ हो गई कि तीनों रथों को आगे बढ़ाने में मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम देवी सुभद्रा के रथ के आसपास भीड़ का दवाब बढ़ने से 600 से ज्यादा श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। कई बेहोश हुए तो कुछ को मामूली चोटें आई। एंबुलेंस से इन्हे अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रशासन के अनुसार, 70 जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 9 की हालत गंभीर है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे आगे रहा बलभद्र रथ आधे रास्ते पहुंच चुका है। देवी सुभद्रा का रथ 750 मीटर ही पहुंच पाया। भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ मुख्य मंदिर के बाहर ही खड़ा है। वह एक मीटर ही खिसक पाया। तीनों रथों को रात आठ बजे रोकने की घोषणा की गई। अब शनिवार को फिर रथयात्रा शुरू होगी।रथ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले एक मोड़ पर रथ को खींचने में काफी कठिनाई हुई, जिसके कारण जुलूस की गति धीमी हो गई।

रथ के रुकने से मौके पर काफी ज्यादा तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई।बड़ी संख्या में लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए, जिससे रथों की सुचारू आवाजाही में और बाधा उत्पन्न हुई। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, उम्मीद से कहीं ज्यादा भीड़ उमड़ी, जिसको मैनेज करने में काफी चुनौतियां आईं। इस अव्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ी, जिनमें से 600 से ज्यादा लोगों का पुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज किया गया। रथ खींचने के दौरान ये घटनाएं पूरे रथ यात्रा मार्ग पर हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *