Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गुरुजी के स्वास्थ्य में सुधार, झारखंड को मिलेगा फिर आशीर्वाद

रांची: झारखंड के दिशोम गुरु और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत अब पहले से बेहतर है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज जारी है और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने खुद दिल्ली पहुंचकर CM हेमंत सोरेन से मुलाकात की और गुरुजी के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने एक्स (Twitter) पर लिखा —”बहुत जल्द गुरुजी झारखंड की धरती पर लौटेंगे और हमें फिर से उनका आशीर्वाद मिलेगा।” पूर्व विधायक और झामुमो नेता कुणाल सारंगी ने भी CM हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गुरुजी के स्वास्थ्य पर अपडेट लिया।

उन्होंने कहा,”बाबा का स्वास्थ्य बिल्कुल स्थिर है, चिंता की कोई बात नहीं है।” पूर्व CM रघुवर दास ने भी CM हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर हाल जाना। गौरतलब है कि 19 जून को हल्के पैरालिसिस अटैक के बाद शिबू सोरेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में किडनी इंफेक्शन और ब्रोंकाइटिस की पुष्टि हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *