जमशेदपुर : आपसी विवाद सुलझाते तीन कुख्यात चढ़े पुलिस के हत्थे, लूटी गई कई सामान भी हुई बरामद
जमशेदपुर : आपसी दुश्मनी को लेकर छिड़ी विवाद में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में छानबीन के दौरान पुलिस के गिरफ्त में तीन अपराधी हाथ लगें। बाद में इनके पास से एक हत्या के मामले में उनके पास से मृतक का पैशन प्रो मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त कार और दो स्मार्टफोन बरामद किया गया।

वही पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में शरद महतो, प्रवीण प्रधान एवं विष्णु प्रधान शामिल है। एक प्रेस वार्ता में उक्त आशय की जानकारी एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन की गयी थी। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में एक अन्य अभियुक्त फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया की हत्या के पीछे का कारण आपसी दुश्मनी है। सभी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पूछताछ के बाद सभी को न्याय की हिरासत में भेजा जा रहा है।
