Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में 2 जुलाई तक भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट

जून की ठंडी सुबहों में जब बारिश की पहली बूंदें धरती को चूमती हैं, तो किसान की आंखों में उम्मीद जगती है। लेकिन इस बार मौसम कुछ और ही कहानी कह रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी साफ है झारखंड में अगले 5 दिन बादलों की आंखें लाल हैं, और दिल भारी। 28 जून से 2 जुलाई तक कभी येलो, तो कभी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है यानी कहीं भारी, तो कहीं बहुत भारी बारिश दस्तक दे सकती है।

कहां-कहां बरसेंगे बादल

28 जून को रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग से लेकर चतरा, पलामू और सिंहभूम तक कहीं-कहीं झमाझम बारिश होगी। 29 और 30 जून को खूंटी, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जैसे जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी। बाकी जिलों में भी पानी के साथ बिजली और तेज़ हवाएं साथ आ सकती हैं। 1 जुलाई को गढ़वा, गुमला, चतरा, लातेहार और लोहरदगा इन जिलों में बारिश के साथ खतरे की घंटी।

रांची, बोकारो और हजारीबाग जैसे इलाके भी लपेटे में

2 जुलाई को बारिश की लहर धीमी हो सकती है, लेकिन खतरा टला नहीं निचले इलाके जलभराव से जूझ सकते हैं।बचाव ही सुरक्षा है, ये करें और अपनों को बतायें बहते पानी में न उतरेंतेज हवाओं में कमजोर छतों से बचेंजरूरी न हो तो घर से न निकलें रेडियो-टीवी पर मौसम अपडेट देखते रहें ड्रेनेज साफ रखें, गंदगी न फेंकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *