Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आस्था स्पेशल ट्रेन में प्रत्येक विधानसभा से 1000 कार्यकर्ता एवं समर्थक जाएंगे अयोध्या, बैठक में बनाए गए संयोजक|

चक्रधरपुर :- अयोध्या राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी पंजीकरण एवं यात्रा को लेकर प्रदेश महिला मोर्चा कार्य समिति सदस्य श्रीमती मालती गिलुवा के आवास में एक विशेष बैठक की गई थी। जिसमें प्रत्येक विधानसभा से 1000 कार्यकर्ता एवं समर्थक दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन से रवाना होंगे। जिसमें पहले जस्ता यात्रा संभावित है 03/02/2024 से10/02/2024 तक संभावित है जिसके लिए पंजीयन 20/01/2024 तक कर लेना है। पंजीयन में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं 1300 रुपया जमा करना होगा। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर के लिए प्रत्येक प्रखंड में संयोजक बनाया गया है।

   संयोजक का नाम
  1. श्री दीपक सिंह चक्रधरपुर नगर
  2. श्री रोहित प्रधान टोकलो मंडल अध्यक्ष
  3. श्री हरीश मुंडा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष
  4. श्री तीरर्थ जमुदा कराइकेला
  5. श्री रोशन कुमार गुप्ता बन्दगांव

इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती मालती गिलुवा, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुरेश साव, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री तीरर्थ जमुदा, जिला कार्य समिति सदस्य शिवलाल रवानी, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि बकिरा, संदीप साव, राम कोड़ा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *