Categories

October 9, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पथ मरम्मति का हुआ भूमि पूजन स्थानीय लोगों ने सांसद , विधायक के प्रति जताया आभार

चाईबासा : ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल , चाईबासा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद के तहत प० सिंहभूम जिला के सदर प्रखंड के लुपुंगुटू स्कूल चौक से बड़ा गुईरा तक पथ का विशेष मरम्मति कार्य का बुधवार को भूमि पूजन चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा तथा सांसद गीता कोड़ा की अनुपस्थिति में सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय , विश्वनाथ तामसोय , कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां के करकमलों द्वारा किया गया । भूमि पूजन विधिवत परंपरागत तरीके से पुजारी के द्वारा सुसंपन्न करवाया गया ।

स्थानीय लोगों की चिर प्रतिक्षित मांग पुरी होने पर स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है । स्थानीय लोगों ने सांसद तथा विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है । पथ जर्जर होने की स्थिति में स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी विशेषकर विद्यर्थियों को , यह पथ काफी महत्वपूर्ण पथ है जोकि जिला मुख्यालय चाईबासा को जोड़ती है बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों के खुशियों भरा रहा ।

पथ का विशेष मरम्मति का प्राक्कलित राशि : 1,65, 91, 800.00 रुपए है ।मौके पर जिला बीस सूत्री सदस्य सुभाष बनर्जी , मुखिया श्रीराम सुंडी , मुंडा विजय सिंह सुंडी , पुजारी रंगिया सुंडी , कांग्रेस मंडल अध्यक्ष हरिश चन्द्र बोदरा , ग्रामीण मार्शल सुंडी , जुलियस कुजूर , जोगोर पुरती सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग के अलावे विभागीय पदाधिकारी तथा संवेदक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *