Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सम्मान समारोह में 120 बच्चों को मिला प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार

रांची जिला  मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वाधान मे महाराजा अग्रसेन भवन रांची में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की। समारोह का उद्घाटन अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने श्री गणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया.सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस के.के. खंडेलवाल ने विभिन्न परीक्षाओं में सफलता पाने वाले सभी प्रतिभावान छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता प्राप्ति के लिए अपने लक्ष्य पर सतत ध्यान देना, अनुशासन ,परिश्रम एवं विनम्रता एक छात्र का मूल मंत्र है। जो उसे सदा प्रेरित करते हुए लक्ष्य की ओर अग्रसित करता है उन्होंने कहा कि स्वयं पर विश्वास लक्ष्य के प्रति ईमानदारी, सच्ची लगन धैर्य एवं दृढ़ संकल्प लक्ष्य पाने की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा किए जा रहे शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य सभी जनसेवा कल्याणकारी कार्यों की सराहना की..

Under the auspices of the Ranchi District Marwari Conference, a Pratibha Samman ceremony has been organized at Maharaja Agrasen Bhawan, Ranchi. The felicitation ceremony was presided over by Suresh Chandra Agarwal, District President of Ranchi District Marwari Sammelan. The outgoing National President of All India Marwari Conference, Goverdhan Prasad Gadodiya inaugurated the ceremony by garlanding the picture of Shri Ganesh ji and lighting the lamp. The chief guest of the ceremony, retired IAS K.K. Congratulating all the talented students who got success in various examinations, Khandelwal said that constant focus on one’s goal, discipline, hard work and humility are the basic mantras of a student to achieve success. The one who always motivates him and leads him towards the goal. He said that self-confidence, honesty towards the goal, true passion, patience and determination are the biggest keys to achieving the goal. He appreciated the education, medical and all other public service welfare works being done by the District Marwari Sammelan.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *