Categories

Recent Posts

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला से श्री राम लला की दर्शन के लिए 150 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए

सरायकेला नगर से श्री राम लला की दर्शन के लिए 150 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए। सभी श्रद्धालु सोमवार को सुबह 9:00 बजे पब्लिक दुर्गा पूजा मंडप पहुंचे जहां से बस द्वारा जमशेदपुर के लिए रवाना हुए। सरायकेला दुर्गा मंदिर से रवाना हुआ । तीर्थ यात्रियों के लिए मोदी सरकार की ये अनोखा पहल है जिसमे बहुत कम खर्च मात्र 1300 रु में खाने- पीने और रहने की उत्तम व्यवस्था के साथ राम लला की सुलभ दर्शन की सुविधा उपलब्ध हैं।

इन राम भक्तों में 70 महिला भक्त तथा 80 पुरुष भक्त सम्मिलित हुए एवं इन तीर्थ यात्रियों को सरायकेला विधान सभा की पूर्व प्रत्यासी गणेश माहाली एवं सरायकेला नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने पुष्प गुच्छ देकर पब्लिक दुर्गा मंदिर परिसर से राम घोष के साथ रवाना किया ।पुनः टाटा नगर स्टेसन में ईचागढ़ की पूर्व विधायक अरबिंद सिंह ने सभी राम भक्तों को जलपान की व्यवस्था कराते हुए टाटा स्टेसन से रवाना किया ।इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम की पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव उपस्थित रहे ।

इस तीर्थ यात्रा में मुख्यरूप से सरायकेला नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, रीता दुबे,पिंकी मोदक,सूर्या देबि, बद्री दरोगा, सहन सिंह,श्रो बीजू दत्ता ,राजकुमार सिंह,सुदीप पटनायक, ललन सिंह,राजेश नंदा, एवं सामाजिक कार्यकर्ता दुखु राम साहू इस तीर्थ यात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *