सरायकेला में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों ने झारखंड सरकार का किया विरोध एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया
सरायकेला , राज्य मैं बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपायों द्वारा सरायकेला प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन पत्र सोपा गया है जिसमें राज्य में बढ़ती अपराध की ग्राफ तथा अराजकता को लेकर चिंता व्यक्त किया गया है भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कषाध्यक्ष गणेश माहली ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है राज्य सरकार के पिछले कार्यकाल मैं हेमंत सोरेन द्वारा जिस तरह से गरीबों की लूट गया था

उसी तर्ज पर वर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सीरेन भी जनता को लूटने का काम कर रही है। जिला कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि राज्य में गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है चारों तरफ अराजकता का माहौल है हत्या लूट दुष्कर्म एवं अन्य मामली की संख्या लगातार बढ़ रही है। राजा सिंह देव ने कहा कि राज्य सरकार केवल धन लूटने का काम कर रही है ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंकना है मौके पर भाजपा के अन्य नेताओं ने अपनी बात रखी इस धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे
