चाईबासा के 2 और चक्रधरपुर के 2 खिलाड़ी झारखंड से राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा|
चक्रधरपुर :- 19 से 21 जनवरी तक राजस्थान के सवाई माधोपुर में हो रहे 39वीं राष्ट्रीय सीनियर व 13वी जूनियर क्योरुगी व पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023-24 में चाईबासा के बिहारी क्लब ताइक्वांडो क्लासेस के ओम कुमार राम और असजीत सावन पुरती एवं चक्रधरपुर ताइक्वांडो क्लब के उत्कर्ष कुमार व पूनम सोय झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ी मंगलवार शाम राजस्थान के लिए रवाना हुए।

खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के कार्यालय में एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमे खिलाड़ी एवं कोच उपस्थित थे। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह कोच अनुराग शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी साथ ही बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीत कर लौटने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष प्रमोद भागेरिया व उपाध्यक्ष विजय दत्ता ने भी खिलाड़ियों के भाग लेने पे बेहद खुशी ज़हीर की व पदक लेकर लौटने की शुभकामनाएं दी साथ ही रंगमंच कलाकार एवं टी.वी अभीनेता दिनकर शर्मा ने भी सभी को बधाई दी मौक़े पे कोच शांतनु महतो, भानु प्रताप शर्मा, राहुल प्रसाद, नूतन गागराई एवं प्रीति लोहार मौजूद थी सभी ने खिलाड़ियों का अभिवादन किया एवं शुभकामनाएं दी।
