Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

किरीबुरु : सारंडा में कोहरे व ठंड का कहर जन जीवन प्रभावित|

किरीबुरु – मेघाहातुबुरु एवं सारंडा क्षेत्र में अहले सुबह से छाई घने कोहरे व कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से जन जीवन प्रभावित हुआ। कोहरे की वजह से सूर्य की किरणें भी जमीन पर नहीं आ पा रही है। सभी वाहन लाइट जलाकर चल रहे हैं। स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।शहर के दर्जनों लोगों, खासकर वृद्धों को ठंड लगने से बीमार होने की समस्या बढ़ गई है।

आसमान में बादल भी छाये हुये हैं तथा वर्षा की संभावना भी बनी हुई है। किरीबुरु में बुधवार की सुबह तापमान 12 डिग्री है, जबकि आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *