बिरसा स्टेडियम में 24 वां जिला फुटबॉल लीग-2024 ’अर्जुना कप’ रंगारंग सांस्कुतिक कार्यक्रम के बीच संपन्न
कुचाई के बिरसा स्टेडियम में सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्टस एसोसिएशन द्वारा आयोजित 24 वां जिला फुटबॉल लीग-2024 ’अर्जुना कप’ रंगारंग सांस्कुतिक कार्यक्रम के बीच सर्म्पन हो गई। जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का विधिवत शुभआरंभ झारखंड के पूर्व मुंख्यमंत्री सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंड़ा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा आदि ने गुबार छोडकर, खिलाडियो से प्ररिचय प्राप्त कर किया। अर्जुना कप जिला फुटबॉल लीग के फाइनल मैच में पेनल्टी शूट ऑउट में सेवन ए साइट फुटबॉल एसोसिएशन सरायकेला खरसावां टीम को 4-3 से पराजित कर आवासीय फुटबॉल सेंटर खरसावां की टीम चौम्पियन बनी।

मौके पर पूर्व मुंख्यमंत्री श्री मुंडा ने कहा कि विश्व का मैदान आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। इसकी तैयारी खुद और अपने आप को करना है। आप कुचाई फुटबॉल मैदान में जिला फुटबॉल लीग खेल रहे हैं। खेल के क्षेत्र में जीवन को आगे बढ़ाने की कहानी शुरू हो रहा है। कहां तक पहुंचना है। यह आपको सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि तराशने का काम डीएसए कर रहा है। खिलाड़ियों को इसके लिए तैयारी करना होगा। फुटबॉल हमारे जीवनशैली में जुड़ा है। उन्होने कहा कि खेल को प्रोत्साहित करने और खेल के साथ जीने का आनंद लेते हुये सरायकेला खरसावां जिला ने वह चरित्र पैदा किया है और मुकाम के तरफ तेजी से आगे बढ़ा है। आज और अधिक खिलाड़ियों को तराशने की आवश्यकता है।

पूर्व मुंख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों का उद्देश्य, लक्ष्य और विजन के साथ खेलना चाहिए। हम जब भी मैदान में खेलेंगे संकल्प के साथ खेलेंगे। तभी जीतेगा भारत और वह भारत आप हैं। वह भारत कण-कण में है, वह भारत जन जन में है, वह भारत देश की बड़ी ताकत है। आपकी जीत देश की जनता की जीत है। आपका खेल आपका जीत मात्रा आपका नहीं है। वह इस राष्ट्र का है। उसे नाते आप जैसे खिलाड़ी राष्ट्र की संपदा है। अपनी संपदा को अच्छे तरीके से संभाल कर आगे बढ़ाना किसी भी राष्ट्र का सबसे बड़ा ताकत है। और वह कार्य चल रहा है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है। खेल को नए तरीके से आजीविका के साथ बढ़ाया जा रहा है और गांव, कस्बे, टोल से खिलाड़ी उभर कर नजदीक आए हैं। श्री मुंडा ने कहा कि फुटबॉल खेलने वाला यह खिलाड़ी से मैं यह कहना चाहता हूं कि यदि किसी राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनते हैं। तो वह आपकी जीत आपके परिवार की जीत तक सीमित नहीं होती वह देश की जीत बन जाती है।

इस दौरान उडिसा और झारखंड महिला टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया।कोल्हान का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है-गागराईखरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि कोल्हान का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है। जिले की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं अंकुर भंडार है। खेल के क्षेत्र में जिले की प्रतिभाए देश में ही नही विदेशों में लोहा मनवा चुके है। मुझे आशा ही नही पुर्ण विश्वास है कि जिले के खिलाडी देश ही नही पुरी दुनिया का नेतृत्व करेगे। जब हिम्मत हो तो मुश्किलें बाधा नही बनती। यह उन खिलाडियों की सोच है, जो धैर्य के साथ अपने लक्ष्य पर नजर टिकाये रहते है। उनकी मेहनत ही उनकी ताकत है और धैर्य ही उनका मित्र होता है। ऐसे ही इरादों के साथ खेल में खिलाडी अपना कैरियर बनाने में लगे है। जबकि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि समर्पित लोगों के सहयोग से जिले ने खेल में अपना स्थान बनाया है। जिले में खेल प्रतिभाओं का अकूत भंडार है और एसोसिएश्न ने शनैःशनैः इन्हें तराशने का काम किया है।

कलाकारों ने दर्शको को किया भावविभोरअर्जुना कप के समापन समारोह में संस्कृति झलक देखने को मिली। खरसावां के कलाकारों ने स्वागत नृत्य और संबलपुरी नृत्य की भव्य प्रस्तृती देकर दर्शको को भावविभोर कर दिया। इन्हे मिला अर्जुना खेल रत्नजिला स्पोर्टस एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप और कोल्हान कप के समापन समारोह में खेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने एवं इस क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के लिए दस व्यक्तियों को अर्जुना खेल रत्न एवार्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जन मुंडा एवं विधायक दशरथ गागराई, जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पुर्व विधायक मंगल सिंह सोय, श्री झारखंड सिमेंट, उमेश सिंहदेव, अशोक प्रधान, अनुराग सोय, संजय कुमार सोय, संजय सुंडी, यमुना गोप, अनुप सिंहदेव, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, उदय सिंहदेव आदि को सम्मानित किया गया।, ये थे मौजुदपूर्व मुख्यमंत्री अर्जन मुंडा, विधायक दशरथ गागराई, जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पुर्व विधायक मंगल सिंह सोय, बीडीओ साधु चरण देवगम, डीएसए सचिव मो दिलदार, उमेश सिंहदेव, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपुत, अशोक प्रधान, अनुराग सोय, संजय कुमार सोय, संजय सुंडी, यमुना गोप, अनुप सिंहदेव, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, उदय सिंहदेव, सुधीर मंडल, पिनु दुबे, थाना प्रभारी गौरव कुमार, थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, सत्येन्द्र कुम्हार, लखीराम मुंडा, राम सोय, भरत सिंह मुंडा, धमेन्द्र सिंह मुंडा, पिनाकी रंजन आदि मौजुद थे।
