Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई के बिरसा मुंडा स्टेडियम में अर्जुना कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

कुचाई प्रखंड के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित अर्जुना कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। जिसका उद्घाटन आज सुबह कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि फुटबॉल झारखंड का सबसे लोकप्रिय खेल है खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने कहा कि यहां हर युवा के रंग रंग में खेल प्रतिभा छिपी है। फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अरुवा व बिरसा क्लब के बीच खेला गया। इस मौके पर राम सीय, भाजपा युवा नेता राहुल दास एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *