26 वर्षीय युवक का ट्रेन के चपेट में आने से हुई मौत
ईचागढ़ – सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह थाना अंतर्गत चांडिल मुरी रेलखंड के एदेलडीह रेलवे लाइन पर शनिवार को एक 26 वर्षीय युवक का लाश बरामद किया गया। मृतक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के खखरो निवासी मंटू महतो के रूप में कि गई। एदेलडीह रेलवे लाइन पर पोल संख्या 317,/9 पर एक युवक की लाश की सुचना पर तिरूलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व लाश का पंचनामा कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की देर रात का बताया जा रहा है। रात को किसी मालवाहक रेल के चपेट में आने से उसकी मृत्यु होने का कयास लगाया जा रहा है। पुलिस आत्महत्या का अंदेशा लगा रही है। फिलहाल घटना के संबंध में कोई पुलिस पदाधिकारी कुछ बताने से बचते रहे। परिजन भी मुह खोलने को तैयार नहीं है। मंटू महतो की रेलवे लाइन पर लाश मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। अगर आत्म हत्या है , तो आत्महत्या का आखीर कारण क्या है। अगर दुर्घटना है तो आधीरात को सुनसान जगह पर रेलवे लाइन पर क्या करने गया था। इस गुत्थी का हल अभी तक किसी के पास नहीं है। पुलिस की मानना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही इस विषय पर राज हट सकता है। ऐसे तो प्रथमदृष्टया मामला आत्म हत्या का बताया जा रहा है। मामला का उद्भेदन नहीं होने तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक हर पहलू पर जांच कर रही है। वहीं स्थानीय मुखिया अभिराम हेम्ब्रम ने बताया कि लाश का पहचान किया गया,जो चीमटीया पंचायत के खोखरो गांव का है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन से पुलिस द्वारा लाश बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जानकारी लिया जा रहा है। अभी तक मामला स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे तो लोग इसे आत्म हत्या बता रहे हैं।

Ichagarh – The dead body of a 26-year-old youth was recovered on Saturday on Edeldih railway line of Chandil Muri railway section under Tiruldih police station of Kukdu block area of Seraikela Kharsawan district. The deceased was identified as Mantu Mahto, a resident of Khakhro under Ichagarh police station area. On the information of the dead body of a young man at pole number 317,/9 on Edeldih railway line, Tiruldih police station in-charge Ritesh Kumar reached the spot along with Dalwal and took the dead body in possession and sent it to Seraikela Sadar Hospital for post-mortem. According to the information received, the incident is being told late Friday night. It is being speculated that he may have died after being hit by a freight train at night. Police is suspecting suicide. For the time being, any police officer refrained from telling anything regarding the incident. Even the family members are not ready to open their mouths. Sensation spread in the area as soon as Mantu Mahato’s dead body was found on the railway line. If it is suicide, then what is the ultimate reason for suicide. If there is an accident, then what to do on the railway line at a deserted place in the middle of the night. No one has a solution to this mystery yet. Police believe that the secret on this subject can be removed only after the post-mortem. As such, prima facie the case is being told of suicide. It is too early to say anything till the matter is not inaugurated. The police is probing the matter and is probing every aspect till the post mortem report comes. On the other hand, the local chief Abhiram Hembram told that the dead body has been identified, which belongs to Khokhro village of Chimtiya panchayat. The body has been recovered by the police from the railway line, he said. He said that information is being taken in this regard. The matter is not yet clear. He said that such people are calling it a suicide.
