Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

इंटर नामांकन में की गई फीस बढ़ोतरी को कम किए जाने की मांग को लेकर छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन।

सरायकेला। इंटर में नामांकन के लिए फीस में बढ़ोतरी की गई हैं। जिसे घटाए जाने की मांग को लेकर काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला के छात्र संघ ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता कृष्णा चंद्र राणा, विकास स्वाईं, प्रकाश महतो एवं लक्ष्मण महतो ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला आदिवासी बहुल इलाके में स्थित है। और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं शिक्षा के लिए इस पर निर्भर है। जिनमें से अधिकांश आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। इसे देखते हुए बढ़ाए गए फीस पर पुनः चर्चा करते हुए इसे घटाया जाए। ताकि कोई भी छात्र नामांकन से वंचित ना रह पाए।

Seraikela. Fees have been increased for enrollment in Inter. The student union of Kashi Sahu College Seraikela submitted a memorandum to the principal of the college, demanding its reduction. Handing over the memorandum, student leaders Krishna Chandra Rana, Vikas Swain, Prakash Mahato and Laxman Mahato said that Kashi Sahu College is located in Seraikela tribal dominated area. And students from remote rural areas depend on it for education. Most of whom are not financially capable. In view of this, it should be reduced by re-discussing the increased fees. So that no student is deprived of enrollment.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *