Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

एनआर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सरायकेला में नव नामांकित स्कूली बच्चों का हुआ अभिनंदन।

सरायकेला। एनआर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सरायकेला में नव नामांकित स्कूली बच्चों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के कॉमन हॉल में आयोजित उक्त अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या अंबिका प्रधान ने की। मौके पर सरायकेला अनुमंडल की क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी वसुंधरा दास और एडीपीओ प्रकाश कुमार सहित पूर्व वार्ड पार्षद जुगल तापे एवं सांत्वना जेना अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अभिभावकों की उपस्थिति में नव नामांकित छात्र छात्राओं को पुस्तक देकर स्वागत किया गया। मौके पर प्राचार्या सहित अतिथियों द्वारा भी सभी नव नामांकित छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने और अनुशासन पूर्वक अध्ययन कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। एवं उनके अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक वासुदेव राम सहित मुरारी प्रसाद, सोनाली राय, प्रमोद राऊत, सीतांजलि कुमारी, लक्ष्मी बोदरा, कमलेश प्रजापति एवं नवनियुक्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Seraikela. A felicitation ceremony was organized for newly enrolled school children at NR District CM School of Excellence Seraikela. Principal of the school Ambika Pradhan presided over the felicitation ceremony organized in the common hall of the school. Area Education Officer of Seraikela subdivision Vasundhara Das and ADPO Prakash Kumar along with former ward councilors Jugal Tape and Santwana Jena were present as guests on the occasion. On this occasion, newly enrolled students were welcomed by giving books in the presence of their parents. On the occasion, all the newly enrolled students were motivated by the guests including the Principal to come to school regularly and do study work with discipline. And their parents were requested to send their children to school regularly. Murari Prasad, Sonali Rai, Pramod Raut, Sitanjali Kumari, Lakshmi Bodra, Kamlesh Prajapati and newly appointed teachers were present on this occasion along with Vasudev Ram, senior teacher of the school.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *