बिहार में 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या:पार्किंग विवाद में कार सवारों ने व्यक्ति की जान ली भीड़ ने आरोपियों को मार डाला
कार सवार पांच युवक शेरशाह सूरी का मकबरा घूमने आए थे।बिहार के औरंगाबाद में सोमवार शाम तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि, दो की हालत गंभीर है। कार सवार युवकों ने दुकान के सामने गाड़ी खड़ी कर दी थी। मना करने पर इनमें से एक ने दुकानदार पर गोली चला दी। गोली दुकान में बैठे व्यक्ति को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और कार सवार पांचों लोगों को बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया, लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन को गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया।घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करायाघटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करायामामला जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ का है। कार सवारों की फायरिंग में दुकान में बैठे महुअरी गांव के रामशरण चौहान की मौत हो गई। रामशरण चौहान दुकानदार के बगल में बैठे थे।सभी कार सवार झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर निवासी थे। इनमें से मोहम्मद अंजार, मोहम्मद अरमान और मोहम्मद मुजाहिर की मौत हो गई, जबकि मोहम्मद वकील और अजित शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये लोग कार से बिहार के सासाराम में शेरशाह सूरी का मकबरा घूमने जा रहे थे।वहीं, औरंगाबाद SP स्वप्ना गौतम मेश्राम ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Five youths in a car had come to visit the tomb of Sher Shah Suri. Three people were beaten to death in Aurangabad, Bihar on Monday evening. Whereas, the condition of two is critical. The youth in the car had parked the car in front of the shop. When he refused, one of them opened fire on the shopkeeper. The bullet hit the person sitting in the shop, due to which he died. Hearing the sound of firing, people gathered nearby and pulled the five people in the car out and started beating them. Police reached the spot and dispersed the crowd, but by then two youths had died, while three were taken to the hospital in critical condition, where one died. Two youths were seriously injured in the incident. Have become. The police admitted them to the hospital. Two youths were seriously injured in the incident. The police admitted him to the hospital. The case is of Tetaria turn of Nabinagar police station area of the district. Ramsharan Chauhan of Mahuari village, who was sitting in the shop, died in the firing by the car riders. Ramsharan Chauhan was sitting next to the shopkeeper. All the car occupants were residents of Haidernagar in Palamu district of Jharkhand. Of these, Mohammad Anzar, Mohammad Arman and Mohammad Mujahir died, while the condition of Mohammad Vakil and Ajit Sharma remains critical. It is being told that these people were going by car to visit the tomb of Sher Shah Suri in Sasaram, Bihar. Meanwhile, Aurangabad SP Swapna Gautam Meshram has confirmed the death of three people. Police is busy in further action.
