Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के अंतिम संस्कार में शामिल हुई सांसद

चाईबासा : महिला कांग्रेस टोंटो प्रखंड अध्यक्ष नीति गोडसोरा के अंतिम संस्कार में गुंडीपोसी स्थित उनके पैतृक आवास सोमवार को पहुँचकर सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा सहित कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी है ।ज्ञात हो कि स्व.गोडसोरा ईलाजरत थी वो पैतृक आवास में ही अंतिम सांस ली ।सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि नीति गोडसोरा राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी उनके निधन से समाज और पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है , ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी में परिवार को हिम्मत दे। हम सभी परिवारजनों के साथ है ।

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय , जिला प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा सहित कांग्रेसियों ने शोक संदेश प्रेषित करते हुए श्रद्धांजलि दी है । अंतिम संस्कार में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी, कांग्रेस जिला सचिव जानवी कुदादा, प्रखंड अध्यक्ष ईस्माईल सिंह दास, दिकु सावैयां, युवा कांग्रेस जिला महासचिव पूर्ण चन्द्र कायम, बिरसा बारजो, अर्जुन दोराईबुरु, सिद्धेश्वर कालुंडिया, जितेन्द्र गोप, विजय सिंह तुबिद, मुकेश दास आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *