Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मकर संक्रांति और टुसू पूजा में विभिन्न जगह शामिल हुए विधायक निरल पूर्ति, त्योहार की दी सभी को बधाई

तांतनगर प्रखंड पुरनिया पंचायत तिलाईपी गांव में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर मंझगांव विधानसभा क्षेत्र लोकप्रिय विधायक निरल पुरती जी का भव्य स्वागत पारम्परिक टुसु गीत गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। वहीं प्रखंड के टांगर पोखरिया पंचायत में मंकर संक्रान्ति के अवसर पर पुरती सर्पोटिंग क्लब खेडियाटांगर की ओर से आयोजित फुटबॉल फाइनल मैच में भी विधायक शामिल हुए। इसके अलावा मंझारी प्रखंड के लगड़ा में मंकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर पर माननीय विधायक जी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक निरल पूर्ति जी ने कहा कि मकर सक्रांति और टुसू पूजा के मौके पर सभी को बधाई व शुभकामना देते हैं।

टुसू पूजा में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मां का आर्शिवाद सभी पर बने रहे। सभी जगह मकर संक्रांति त्योहार व टुसूू पर्व में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने नदी व जलाशयों में आस्था की डुबकी लगाई। पूजन कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया। लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर समृद्घ की कामना की। मकर संक्रांति पर लोगों ने गरीबों के बीच कंबल,वस्त्र, तिलकुट, चूड़ा के अलावा खिचड़ी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि त्योहार के मौके पर आयोजित फुटबाल मैच के फाइनल में शामिल हुए। ग्रामीणों के लिए मनोरंजन का एकमात्र साधन सबसे लोकप्रिय खेल फुटबाल है। खिलाड़ी भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में सहयोग करें।

पश्चिमी सिंहभूम जिला के मझगांव प्रखंड की महिला टीम के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण प्रतियोगिता में बड़े टीमों को हरा कर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया यह किसी भी स्तर से कम नहीं हैं। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर तांतनगर प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *