Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

तीसरी महिला राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023-24 में पश्चिमी सिंहभूम के 51 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा|

धनबाद के पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल स्कूल, बांसकापुरिया, भेलाटांड़, में हो रहे तीसरे महिला राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले से कल 51 खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए गुरुवार प्रातः रवाना हुए। यह प्रतियोगिता सब-जूनियर, कैडेट जूनियर एवं सीनियर वर्गों में आयोजित की जाएगी। साथ ही इस प्रतियोगिता में राज्य के लगभग सभी जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिले के डी ए वि पब्लिक स्कूल चाईबासा एवं बिहार क्लब ताइक्वांडो क्लासेस चाईबासा से कुल 20 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं वहीं पोडाहाट ताइक्वांडो क्लब चक्रधरपुर से 9 खिलाड़ी जलवे देवी शिशु मंदिर सिलफोड़ी से 7 खिलाड़ी,चक्रधरपुर ताइक्वांडो क्लब से 11 खिलाड़ी, गायत्री शिशु विद्या मंदिर चंद्रि से 4 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

साथ ही बतौर रेफ्री चक्रधरपुर की पूनम सोए भी अपनी भागीदारी निभाएंगी। सभी खिलाड़ी दिनांक 11 जनवरी को प्रातः चक्रधरपुर पवन चौक से धनबाद के लिए रवाना हुए मौके पर मौजूद पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष प्रमोद भगोरिया ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए बेहतर प्रदर्शन एवं पदक लेकर लौटने की कामना की । वहीं जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह टीम के मुख्य कोच अनुराग शर्मा ने भी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की, टीम मुख्य कोच अनुराग शर्मा, सहायक कोच शांतनु महतो की अगुवाई में धनबाद रवाना हुई वहीं मौके पर रंग कर्मी दिनकर शर्मा, कोच राहुल प्रसाद, उत्कर्ष कुमार एवं खिलाड़ीयों के अभिभावक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *