परिवार के साथ हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते नजर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री, सादगी के फैन हुए लोग
सोशल मीडिया पर पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वे परिवार के साथ हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते नजर आ रहे हैं. वायरल हो रही इस तस्वीर में उनकी सादगी लोगों को खूब भा रही है. यही वजह है कि, लोग उनकी तस्वीर पर लाइक्स और कमेंट्स करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेलुगू देशम पार्टी ने अपने अकाउंट @JaiTDP से शेयर किया है. फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘अशोक गजपति राजू, अपने आप में एक राजा, हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर एक आम आदमी की तरह घर वापस जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करते हुए. वह ईमानदारी और सच्चाई का प्रतीक हैं. वह हमेशा वही करते हैं, जो लोगों के लिए सबसे अच्छा होता है. सत्ता उन्हें कभी भ्रष्ट नहीं कर सकी. यह आपके लिए तेलुगू देशम है.’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विजयनगरम के अंतिम महाराजा के छोटे बेटे गजपति राजू लंबे समय से आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक बड़े नेता के रूप में रहे हैं. वह मई 2014 से मार्च 2018 तक नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री थे.

A picture of former Civil Aviation Minister Ashok Gajapathi Raju is going viral on social media, in which he is seen waiting for the train at Hyderabad Railway Station with his family. People are liking his simplicity in this picture going viral. This is the reason why people are praising him by liking and commenting on his picture. Telugu Desam Party has shared it from its account @JaiTDP on social media platform X. While sharing the photo, the caption reads, ‘Ashok Gajapathi Raju, a king in his own right, waiting for the train to go back home like a common man at Hyderabad Railway Station. He is a symbol of honesty and truth. He always does what is best for the people. Power could never corrupt him. This is Telugu Desam for you. For your information, let us tell you that Gajapati Raju, the younger son of the last Maharaja of Vizianagaram, has been a big leader in the politics of Andhra Pradesh for a long time. He was a minister in the Narendra Modi government from May 2014 to March 2018.
