सरायकेला टाउन हॉल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में 615 पदक एवं प्रतिभा सम्मान पत्र दिया गया
सरायकेला के टाउन हॉल में प्रभात खबर प्रतिभा समान समारोह का आयोजन किया गया , जिसमें सरायकेला खरसावां जिले के सीबीएसइ, आइसीएसइ और जैक बोर्ड के 10वीं और 12वीं के कुल 615 विद्यार्थियों को पदक एवं प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों ने ईमानदारी और तन्मयता से पढ़ाई कर अपने माता-पिता, स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।विद्यार्थियों की सफलता की खुशीयों को प्रभात खबर ने सम्मानित किया ताकि नई ऊर्जा के साथ सभी विधार्थी यूं ही जिले का मान बढ़ाते रहे। कोल्हान समेत पूरे झारखंड में सर्वाधिक प्रसारित हिंदी दैनिक प्रभात खबर अपने सामाजिक दायित्व की तरह हर वर्ष प्रतिभाओं को सम्मानित करता रहा है। प्रतिभा सम्मान समारोह में डीसी रवि शंकर शुक्ला , एसपी मनीष टोप्पो, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार , डीईओ जितेंद्र सिन्हा , प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा , यूनिट हेड पिनाकी रंजन, आंचल हेड देवेंद्र कुमार, सरायकेला प्रभारी प्रताप मिश्रा के अलावे सचिंद्र दाश, हिमांशु गोप, धीरज सिंह, सहित कई उपस्थित थे।

मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में गर्मी को देखते हुए सभी के बीच ठंडा पानी और जूस का वितरण टाउन हॉल में किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त सरायकेला रवि शंकर शुक्ला जी द्वारा सराहनीय कार्य के लिए अध्यक्ष नीतीश चौधरी को सम्मानित किया। इस अवसर पर आकाश अग्रवाल , आनंद अग्रवाल , साकेत सेक्सरिया , केशव चौधरी ,अभिषेक सेक्सेरिया, अनमोल सेक्सेरिया। अध्यक्ष – नीतीश कुमार चौधरी, सचिव- अनमोल सेक्सेरिया , कोषाध्यक्ष – अभिषेक सेक्सेरिया , उपाध्यक्ष – आनंद अग्रवाल समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।
