Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला जिला के कपाली क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर सगे भाई की पीट पीट कर हत्या, पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापामारी में जुटी

जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत कपाली टीओपी चौक के पास मंगलवार की सुबह पुराने विवाद के बाद अमजद अली की हत्या कर दी गई. अमजद की हत्या उसी के छोटे भाई अहमद ने की है. अमजद के सिर पर रॉड से कई बार वार किया.जिसमे गंभीर चोट के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इधर, घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया. गुस्साए स्थानीय लोगों ने हमलावर के परिजनों को घर में बंधक बना लिया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस हमलावर के परिजनों को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगी पर स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया. फिलहाल मौके पर हंगामा चल रहा है.जहा मृतक के बहन ने कहा लगातार लड़ाई झगड़ा होता रहता था जिस कारण आज के झगड़ा में घटना घटा। वही पुलिस ने कहा जांच कर बाद गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *