भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली ने लचर बिजली व्यवस्था पर उठाए सवाल

झारखंड सरकार ने गरीबों की 200 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की है इस पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश को कोषाध्यक्ष गणेश माहली ने कहां कि मुख्यमंत्री के गृह जिला की बिजली व्यवस्था लचर है। आम लोग परेशान है एक तो गर्मी ऊपर से बिजली की अनियमित आपूर्ति से आमजन जीवन अस्त व्यस्त है सरकार पहले बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करें। फिर फ्री बिजली की देने की बात करें, महाली ने कहा कि झारखंड सरकार ने बकाया बिजली बिल के नाम पर गरीब जनता की कितना प्रताड़ित किया है कोई उपभोक्ताओं को बिल के नाम पर कैस खाना पड़ा है जिला में कितने लोगों का बिजली काट दी गई है।

