Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के जाने माने शिक्षाविद् पंडित राम रंजन पति का 100 वर्ष की उम्र में निधन

खरसावां पति साई के जाने माने शिक्षा गुरु सेवानिवृत्त शिक्षक पंडित राम रंजन पति का दिल का दौरा पढ़ने से उनकी आवास पर सुबह निधन हो गया। वे100, वर्ष के थे उनके आकस्मिक निधन से पुरे खरसावां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

खबर सुनते ही क्षेत्र के समाजसेवी, नेता, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उनके घर पहुंचे सैकड़ो लोग उनकी घर पहुंचे। उनके परिवार में एक पुत्र है। नाती नातनी है। जिला सरायकेला खरसावां में जाने माने शिक्षा विद एवं पंडित थे शिक्षक से अवसर के बाद जिला के विभिन्न गांव शहरी क्षेत्र के लोग कोई भी शुभ कार्यक्रम करने से पहले उनके पास आते थे। शुभ दिन दिखाने के लिए उनके पास आते थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने उनके आवास पर पहुंचकर स्व पंडित राम रंजन पति के आवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दिया एवं भगवान से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान के लिए। सैकड़ो लोग इनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए अंतिम संस्कार खरसावां के सोना नदी शमशान घाट में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *