खुंटपानी में 63 वां सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

खुंटपानी प्रखंड झारखंड शिक्षा परियोजना पश्चिम सिंहभूम प्रखंड स्तरीय 63 वां सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 प्रखंड संसाधन केंद्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोया में खेला गया, इस फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप पर खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने शिरकत किया, विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित मिश्रा शामिल हुए। प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने खिलाड़ियों का संबोधित करते हुए कहा फुटबॉल खेल विश्व का लोकप्रिय खेल है या खेल अनुशासनत्मक खेल है। फुटबॉल खेल से खिलाड़ी का मानसिक संतुलन स्वस्थ रहता है फुटबॉल खेल से कैरियर और शिक्षा पर भी फोकस करने के लिए कहा। प्रखंड स्तर से जीतने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तर पर भी खेल का प्रदर्शन करना पड़ेगा।

इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विजेता रही उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरगुंडी, उपविजेता रही उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोया। बालिका वर्ग में विजेता रही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बदेया, उपविजेता रही एकलव्य बालिका विद्यालय तोरसिंदूरी। सभी विजेताओं को अतिथियों के द्वारा मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, मौके पर बीपीओ राकेश खालको,BEEO समीर सतपति,BRC कृष्ण चंद्र डांगिल, प्रधान अध्यापक मोहन सिंह कुंटिया, अर्जुन पुरती, आनंद कुमार सिंह यादव, गीतांजलि सिंह, नवीन कुमार, संजीव बिरवा, MDM निलेश कुमार।
