चम्पाई सरकार झारखंडी भाषाओं के साथ कर रही सौतेला व्यवहार – पांडु राम (सिरजोन) हाईबुरु शोधर्थी सह महासचिव, JBKSS

झारखंड सरकार राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में जनजातीय एवम क्षेत्रीय भाषाओं के पढ़ाई हेतु भाषाई शिक्षकों की बहाली की जा रही हैं। झारखंड सरकार को ध्यान आकृष्ट कराना चाहते हैं कि पूर्वी सिंहभूम जिला में 1344 प्राथथमिक विद्यलायों में 105 पदों पर नियुक्ति कर रही हैं जिसमे राज्य के प्रमुख भाषा हो और कुड़माली भाषा को पूर्ण रूप से दरकिनार किया है।

ज्ञात हो कि राज्य के प्रतिबिंब कहे जाने वाले TRL भाषा विभाग रांची में इसकी पढ़ाई 80 के दशक से चली आ रही हैं साथ ही साथ राज्य के द्वितीय राजकीय भाषा के रूप दर्ज हुआ है। उक्त भाषा पूर्वी सिंहभूम जिला के बहुतायात संख्या में बोली जाती है। जनजातीय हो भाषा बोलने वाले लोग पूरा जिला में 2.73% है । साथ ही साथ राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा जिलावार भाषा सूची में भी हो और कुड़माली भाषा को पूर्वी सिंहभूम में जगह दिया है। तब पर भी इन भाषाओं को दरकिनार करना और बाहरी भाषाओं को संरक्षण देना वर्तमान चम्पाई सरकार झारखंडी भाषाओं के साथ सौतेला व्यवहर कर रही हैं। पांडु राम (सिरजोन) हाईबुरुशोधर्थी सह महासचिव, JBKSS
