May 18, 2024

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

देवघर श्रावणी मेले की सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे 8640 जवान

1 min read

देवघर : देवघर श्रावणी मेला की तैयारियां जोरों पर हैं। करीब दो माह तक चलने वाले इस मेले में हाईटेक तकनीक के साथ 8640 हजार जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया जायेगा। चार जुलाई से शुरू हो रहे मेले में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने का अनुमान है।

मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और जवानों को दो महीने तक के लिए तैनात किया गया है। इनमें इंस्पेक्टर 120, एसआई और एएसआई 726, सशस्त्र हवलदार और आरक्षी 1080, लाठी हवलदार आरक्षी 6200, महिला लाठी बल 514, एसाल्ट ग्रुप दो, बम निरोधक दस्ता दो, आंशु गैस दस्ता दो एटीएस हिट टीम दो और श्वान दस्ता दो टीम रहेगी। साथ ही सीआईडी और विशेष शाखा के जवान भी तैनात रहेंगे।

पुलिस मुख्यालय श्रावणी मेले को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर कर रहा है। मेले में इस बार 8640 हजार सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात जवानों के अलावा जैप और प्रशिक्षण केद्र में तैनात जवानों को प्रतिनियुक्त किया जायेगा। यह प्रतिनियुक्ति 30 जून से एक सितंबर तक के लिए होगी। शहर के विभिन्न स्थानों में अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाए जा रहे हैं, जहां से पूरे शहर में लगे सीसीटीवी की मॉनिटरिंग की जाएगी। अधिक भीड़ वाली जगहों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। पुलिस के जवानों के अलावा रैफ, एनडीआरएफ के साथ साथ झारखंड जगुआर के बीडीएस टीम को भी तैनात किया जाएगा।

Deoghar: Preparations for the Deoghar Shravani Mela are in full swing. In this fair which will last for about two months, 8640 thousand jawans will be deployed for security with hi-tech technology. More than 50 lakh devotees are expected to reach Deoghar in the fair starting from July 4.

Deputed police officers and jawans have been deployed for two months for tight security arrangements at the fair. These include Inspector 120, SI and ASI 726, Armed Constable and Constable 1080, Lathi Havildar Constable 6200, Mahila Lathi Bal 514, Assault Group 2, Bomb Disposal Squad 2, Tear Gas Squad 2, ATS Hit Team 2 and Dog Squad 2 teams. Along with this, CID and Special Branch personnel will also be deployed.

The police headquarters is making preparations for the Shravani fair on a war footing. This time 8640 thousand security forces will be deployed in the fair. Apart from the jawans posted in various districts of the state, jawans posted in JAP and training centers will be deputed. This deputation will be from June 30 to September 1. Temporary control rooms are also being set up at various places in the city, from where CCTVs installed across the city will be monitored. More crowded places will be monitored with drone cameras. Apart from police personnel, RAF, NDRF as well as BDS team of Jharkhand Jaguar will also be deployed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *