Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड के 93 फीसदी सांसद हैं करोड़पति, सिर्फ कालीचरण मुंडा नहीं हैं इस लिस्ट में

झारखंड में इस बार चुने गए 14 लोकसभा सांसदों में 13 करोड़पति हैं. इस तरह झारखंड ने इस बार 93 फीसदी करोड़पति सांसद चुने हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड से चुने गए 14 में से 93 फीसदी सांसद करोड़पति हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डॉ निशिकांत दुबे इन करोड़पति सांसदों में सबसे अमीर हैं. उनकी कुल संपत्ति 74.70 करोड़ रुपए है. इस लिस्ट में सिर्फ कालीचरण मुंडा शामिल नहीं हैं.

कालीचरण मुंडा को छोड़ झारखंड के सभी सांसद करोड़पति

खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतने वाले कालीचरण मुंडा एकमात्र सांसद हैं, जिनकी संपत्ति करोड़ में नहीं है. कांग्रेस के एक और सांसद लोहरदगा के सुखदेव भगत करोड़पति हैं. I.N.D.I.A. ब्लॉक से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 3 सांसद चुने गए हैं. सभी करोड़पति हैं. भाजपा और आजसू के टिकट पर चुने गए सभी सांसद भी करोड़ों के मालिक हैं.

झारखंड के सबसे अमीर सांसद हैं डॉ निशिकांत दुबे

झारखंड के सबसे अमीर लोकसभा सदस्य डॉ निशिकांत दुबे हैं. 52 साल के निशिकांत दुबे गोड्डा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रदीप यादव को हराकर लगातार चौथी पर सांसद निर्वाचित हुए हैं. सबसे अमीर सांसदों में दूसरे नंबर पर हजारीबाग से पहली बार निर्वाचित मनीष जायसवाल हैं. उनकी कुल संपत्ति 36,29,99,932 रुपए है. 55 साल की अन्नपूर्णा देवी कोडरमा से एक बार फिर भाजपा के टिकट पर सांसद चुनी गईं हैं. उन्होंने अपनी संपत्ति 12,8282,857 रुपए घोषित की है.

72 साल के वीडी राम झारखंड में भाजपा के सबसे बुजुर्ग सांसद

चतरा लोकसभा सीट से भाजपा के 62 साल के कालीचरण सिंह चुनाव जीते हैं. उनकी कुल संपत्ति 8,62,01,641 रुपए है. झारखंड से भाजपा के सबसे युवा सांसद ढुलू महतो हैं. उनकी उम्र 49 साल है. बाघमारा के विधायक और अब धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने अपनी संपत्ति 7,01,20,183 रुपए घोषित की है. झारखंड से भाजपा के सबसे बुजुर्ग सांसद विष्णु दयाल राम एक बार फिर पलामू लोकसभा सीट से जीते हैं. 72 साल के वीडी राम की कुल संपत्ति 3,90,81,116 रुपए है.

जमशेदपुर से लगातार तीसरी बार सांसद बने विद्युत वरण महतो

जमशेदपुर से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले भाजपा के 61 वर्षीय विद्युत वरण महतो की कुल संपत्ति 3,83,45,063 रुपए है. 65 वर्षीय संजय सेठ रांची से सांसद चुने गए हैं. उनकी कुल संपत्ति 2,41,52,085 रुपए है. एनडीए के घटक दल आजसू के नेता 55 साल के चंद्र प्रकाश चौधरी लगातार दूसरी बार गिरिडीह लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं. उनकी कुल संपत्ति 4,98,49,182 रुपए है.

I.N.D.I.A. ब्लॉक में नलिन सोरेन सबसे बुजुर्ग, विजय हांसदा सबसे युवा सांसद

I.N.D.I.A. ब्लॉक में झामुमो नेता और दुमका से चुनाव जीतने वाले नलिन सोरेन सबसे बुजुर्ग सांसद हैं. उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 3,67,01,249 रुपए बताई है. 63 साल के सुखदेव भगत कांग्रेस के टिकट पर लोहरदगा से चुनाव जीते हैं. उनकी कुल संपत्ति 2,46,88,449 रुपए है. सिंहभूम सीट से झामुमो की सांसद चुनी गईं 60 साल की जोबा माझी की कुल संपत्ति 2,28,60,559 रुपए है. 41 साल के विजय कुमार हांसदा राजमहल से झामुमो के सांसद बने हैं. उनकी कुल संपत्ति 6,20,11,168 रुपए है.

करोड़पति उम्मीदवारों के जीतने की संभावना 19.6 फीसदी रही

इस तरह झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए वर्ष 2024 में हुए आम चुनाव में जनता ने 93 फीसदी ऐसे लोगों को चुना है, जिनकी संपत्ति एक करोड़ रुपए या उससे अधिक है. एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों के जीतने की संभावना 19.6 फीसदी रही, जबकि एक करोड़ से कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों की जीतने की संभावना 0.7 फीसदी थी.

2024 में लोकसभा के 93 प्रतिशत सांसद हैं करोड़ों के मालिक

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव 2024 में चुने गए कुल 543 सांसदों में 504 यानी 93 प्रतिशत करोड़पति हैं. वर्ष 2019 में 475 (88 फीसदी) सांसद करोड़पति थे. वर्ष 2014 में 443 (82 प्रतिशत) और वर्ष 2009 में 315 (58 फीसदी) सांसद करोड़पति थे.

भाजपा के 95 प्रतिशत सांसदों की संपत्ति है करोड़ों में

भारतीय जनता पार्टी के 240 में से 227 सांसद करोड़पति हैं. यानी भाजपा के 95 फीसदी लोकसभा स सदस्य एक करोड़ या उससे अधिक की संपत्ति के मालिक हैं. कांग्रेस के 99 में से 92 यानी 93 फीसदी सांसद करोड़पति हैं. डीएमके के 22 में से 21, तृणमूल कांग्रेस के 29 में से 27, समाजवादी पार्टी के 37 में से 34, आम आदमी पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और तेलुगु देशम पार्टी के सभी सांसद करोड़पति हैं. आम आदमी पार्टी के 3, जनता दल यूनाइटेड के 12 और तेलुगु देशम पार्टी के 16 सांसद इस बार चुने गए.

20 लाख से कम संपत्ति वाले सिर्फ 4 उम्मीदवार जीते लोकसभा चुनाव

इस रिपोर्ट के मुताबिक, 20 लाख से कम संपत्ति वाले महज 1 फीसदी यानी 4 उम्मीदवार इस बार सांसद चुने गए हैं. 20 लाख से 1 करोड़ की संपत्ति वाले 6 फीसदी यानी 35 उम्मीदवार जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं. 32 फीसदी यानी 174 सांसदों की संपत्ति एक करोड़ से 5 करोड़ रुपए के बीच है. वहीं 5 से 10 करोड़ की संपत्ति वाले 103 लोग सांसद (19 फीसदी) चुने गए हैं. सबसे ज्यादा 227 उम्मीदवारों (42 फीसदी) ने अपनी संपत्ति 10 करोड़ रुपए से अधिक बताई है.

Of the 14 Lok Sabha MPs elected this time in Jharkhand, 13 are crorepatis. In this way, Jharkhand has elected 93 percent crorepati MPs this time.

93 percent of the 14 MPs elected from Jharkhand in the Lok Sabha elections 2024 are crorepatis. Dr. Nishikant Dubey of Bharatiya Janata Party (BJP) is the richest among these millionaire MPs. His total wealth is Rs 74.70 crore. Only Kalicharan Munda is not included in this list.

All Jharkhand MPs except Kalicharan Munda are millionaires

Kalicharan Munda, who won the Lok Sabha elections for the first time on Congress ticket from Khunti Lok Sabha seat, is the only MP whose assets are not worth crores. Another Congress MP Sukhdev Bhagat from Lohardaga is a millionaire. I.N.D.I.A. 3 MPs of Jharkhand Mukti Morcha (JMM) have been elected from the block. All are millionaires. All the MPs elected on BJP and AJSU tickets are also owners of crores.

Dr Nishikant Dubey is the richest MP of Jharkhand

The richest Lok Sabha member of Jharkhand is Dr. Nishikant Dubey. 52 year old Nishikant Dubey has been elected MP for the fourth consecutive time by defeating Congress’s Pradeep Yadav from Godda Lok Sabha seat. The second richest MP is Manish Jaiswal, elected for the first time from Hazaribagh. His total wealth is Rs 36,29,99,932. 55 year old Annapurna Devi has once again been elected MP from Koderma on BJP ticket. He has declared his assets worth Rs 12,8282,857.

72 year old VD Ram is the oldest BJP MP in Jharkhand.

62 year old Kalicharan Singh of BJP has won the election from Chatra Lok Sabha seat. His total assets are Rs 8,62,01,641. Dhulu Mahato is the youngest BJP MP from Jharkhand. His age is 49 years. Baghmara MLA and now Dhanbad MP Dhulu Mahato has declared his assets worth Rs 7,01,20,183. Vishnu Dayal Ram, the oldest BJP MP from Jharkhand, has once again won from Palamu Lok Sabha seat. The total assets of 72 year old VD Ram are Rs 3,90,81,116.

Vidyut Varan Mahato becomes MP from Jamshedpur for the third consecutive time

The total assets of 61-year-old Vidyut Varan Mahato of BJP, who has won from Jamshedpur for the third consecutive time, is Rs 3,83,45,063. 65 year old Sanjay Seth has been elected MP from Ranchi. His total wealth is Rs 2,41,52,085. 55-year-old Chandra Prakash Chaudhary, leader of NDA constituent AJSU, has been elected MP from Giridih Lok Sabha seat for the second consecutive time. His total assets are Rs 4,98,49,182.

I.N.D.I.A. Nalin Soren is the oldest MP in the block, Vijay Hansda is the youngest MP.

I.N.D.I.A. JMM leader and Nalin Soren, who won the election from Dumka, is the oldest MP in the block. He has declared his total assets as Rs 3,67,01,249. 63 year old Sukhdev Bhagat won the election from Lohardaga on Congress ticket. His total assets are Rs 2,46,88,449. The total assets of 60 year old Joba Majhi, who was elected JMM MP from Singhbhum seat, are Rs 2,28,60,559. 41 year old Vijay Kumar has become JMM’s MP from Hansda Rajmahal. His total assets are Rs 6,20,11,168.

The probability of winning for millionaire candidates was 19.6 percent.

In this way, in the general elections held in the year 2024 for the 14 Lok Sabha seats of Jharkhand, the public has elected 93 percent of the people whose assets are worth Rs 1 crore or more. The ADR report states that the probability of millionaire candidates winning in the 2024 Lok Sabha elections was 19.6 percent, while the probability of winning for candidates with assets less than Rs 1 crore was 0.7 percent.

In 2024, 93 percent of Lok Sabha MPs are owners of crores.

It may be noted that out of the total 543 MPs elected in the Lok Sabha elections 2024, 504 i.e. 93 percent are crorepatis. In the year 2019, 475 (88 percent) MPs were crorepatis. In the year 2014, 443 (82 percent) MPs and in the year 2009, 315 (58 percent) MPs were crorepatis.

95 percent of BJP MPs have assets worth crores.

227 out of 240 MPs of Bharatiya Janata Party are crorepatis. That means 95 percent of BJP’s Lok Sabha members own assets worth one crore or more. 92 out of 99 Congress MPs i.e. 93 percent are crorepatis. 21 out of 22 DMK MPs, 27 out of 29 Trinamool Congress MPs, 34 out of 37 Samajwadi Party MPs, Aam Aadmi Party, Janata Dal United and Telugu Desam Party are all crorepatis. 3 MPs from Aam Aadmi Party, 12 from Janata Dal United and 16 from Telugu Desam Party were elected this time.

Only 4 candidates with assets less than Rs 20 lakh won Lok Sabha elections.

According to this report, only 1 percent i.e. 4 candidates with assets less than Rs 20 lakh have been elected MPs this time. 6 percent i.e. 35 candidates with assets between Rs 20 lakh and Rs 1 crore have reached the Lok Sabha after winning. 32 percent i.e. 174 MPs have assets between Rs 1 crore and Rs 5 crore. Whereas 103 people with assets worth Rs 5 to 10 crore have been elected as MPs (19 percent). Maximum 227 candidates (42 percent) have declared their assets to be more than Rs 10 crore.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *