Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार छह अगस्त क ऑनलाइन के जरिए राजखरसावां रेलवे स्टेशन की पुनविकास की आधारशिला रखी

राज खरसावां के हाईस्कूल मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सह अर्जुन मुंडा, स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, डीआर एम अर्जुन राठौठ, एडी आर एम विनय कुजुर, पद्मश्री छुटनी महती, श्रीमती मीरा मुंडा ने शिलापट्ट अनावरण किया। मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज भारतीय रेल के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है साथ ही क्षेत्र प्रगति पथ पर भी बढ़ेगा पुनविकास के वाद इन स्टेशन पर स्थानीय संस्कृति वास्तुकला की मिलेगी साथ ही वन स्टेशन वन प्रोजेक्ट के रूप में स्थानीय उत्पाद की भी बढ़ावा दिया जाएगा उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन की परिकल्पना भी 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं की पुरा करने के सफल से बंधी है केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा की आने वाले दिनों मैं सीनी रेलवे स्टेशन का भी पून विकास होगा साथ ही सीनी रेलवे वर्कशॉप के बेहतर के लिये कार्य किया जाएगा अब तक रेलवे के चक्के बनाने का प्रस्ताव है उम्मीद है कि जल्द हे इस पर कार्य शुरू होगा मौके अर्जुन मुंडा ने राजखरसावां रेलवे स्टेशन के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय देवीलाल माटि सीय व मजदूर नेता स्वर्गीय दिव्य महानती को भी याद किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि राजखरसावां रेलवे स्टेशन का पुनविकास कर विश्व स्तरीय बनाया जाना हमारे लिए हर्ष का विषय है गागराई ने कहा कि राज खरसावां रेलवे स्टेशन पुराने भवन से उनकी भी यादें जुड़ी हुई है स्टेशन भवन के निर्माण में उनकी मां नागी गागराई व सास स्वर्गीय मुक्ता बोदरा ने मजदूर के रुप में अपने भूमिका निभायी है राजखरसावां रेलवे स्टेशन को पून विकास करने के लिये केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया साथ ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से कोरोना काल से बंद हुए ट्रेनों का पुने परिचालन शुरू कराने व राज खरसावां रेलवे स्टेशन में ठहराव कराने, सीकेपी टाटा सवारी तथा सीनी रेलवे वर्कशॉप का आधुनिकरण करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। रेल मंत्रालय के तहत अमरुद भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशन के सीद करण एव जीणौ द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस दौरान राजखरसावां रेलवे स्टेशन का 31 करोड़ की लागत से राजखरसावां स्टेशन पुनविकास कार्यक्रम का ऑनलाइन शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन किया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल परियोजनाओं से जोड़ी महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में अपनी जानकारी साझा किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पूर्व आईएएस अधिकारी जेबी तुबिद, पूर्व मंत्री बड कुबर गागराई, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव भाजपा नेता रमेश हासदा, सांसद प्रतिनिधि अमित केसरी, सुधीर मंडल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *