Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

*टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने बेटी होकर निभाया बेटे का फर्ज, पिता की अर्थी को दिया कंधा, श्मशान में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस*

नयी दिल्ली :* छोटे-पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के सर से उनके पिता का साया उठ गया है। अंकिता के पिता शशिकांत लोखंडे का निधन हो गया है। आज एक्ट्रेस के पिता का अंतिम संस्कार है।

कहते हैं अंतिम संस्कार में हमेशा बेटा शामिल होता है, लेकिन जब पिता बेटा और बेटी दोनों के होते हैं तो अंतिम कंधा देने का हक़ सिर्फ बेटों को ही क्यों मिले? इसी धारणा को तोड़ते हुए अंकिता लोखंडे ने अपने बेटी होने का फर्ज निभाते हुए अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया है। अंतिम विधि का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। जिसमें लोग एक्ट्रेस के फैसले की तारीफ करते हुए उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं।

मुंबई के ओशिवारा में अंकिता लोखंडे के पिता का आज अंतिम संस्कार किया गया। पिता के अंतिम संस्कार में पहुंची अंकिता अपनी मां को संभालती नजर आईं। पिता के चले जाने से अंकिता और उनकी मां बुरी तरह से टूट गए हैं। सोशल मीडिया पर अंकिता के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें उनके पति विक्की जैन एक्ट्रेस को संभालते हुए नजर आ रहे हैं।

पिता के अंतिम संस्कार में अंकिता ने एक बेटे के फर्ज को भी पूरा किया। एक्ट्रेस ने अपने पिता की अर्थी को खुद कंधा दिया। अंकिता के पिता के अंतिम संस्कार में श्रद्धा आर्या समेत टीवी जगत के कई चर्चित सितारे पहुंचे।

हालांकि, अभिनेत्री के पिता का निधन कैसे हुआ, ये अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है। 12 अगस्त की सुबह अंकिता के पिता ने अपनी अंतिम सांस ली। वो काफी समय से बीमार थे। कुछ टाइम पहले उन्हें हॉस्पिटल में भी एडमिट कराया गया था।

New Delhi :* The shadow of her father has disappeared from the head of well-known small-screen actress Ankita Lokhande. Ankita’s father Shashikant Lokhande has passed away. Today is the funeral of the father of the actress.

It is said that the son is always involved in the last rites, but when the father belongs to both the son and the daughter, then why should only the sons get the right to give the last shoulder? Breaking this belief, Ankita Lokhande shouldered her father’s bier while performing the duty of being her daughter. This video of the last method is now becoming very viral on social media. In which people are praising the decision of the actress and encouraging her.

Ankita Lokhande’s father was cremated today in Oshiwara, Mumbai. Ankita, who reached her father’s funeral, was seen taking care of her mother. Ankita and her mother are badly broken due to father’s departure. Some videos of Ankita have also surfaced on social media, in which her husband Vicky Jain is seen handling the actress.

Ankita also fulfilled the duty of a son in her father’s funeral. The actress herself shouldered her father’s bier. Many famous stars of TV world including Shraddha Arya reached Ankita’s father’s funeral.

However, how the actress’s father passed away is not clear yet. Ankita’s father breathed his last on the morning of 12 August. He was ill for a long time. Some time ago he was also admitted to the hospital.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *