Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां कांग्रेस प्रखंड कार्यालय के सभागार में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई

खरसावां कांग्रेस प्रखंड कार्यालय के सभागार में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती मनाई
खरसावां प्रखंड कांग्रेस कार्यालय के सभागार में प्रखंड अध्यक्ष कीन्दी कुंभकार के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पण कर नमन किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता एवं नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने की संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष कीन्दी कुंभकार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे गांधी जी ने संपूर्ण विश्व को अहिंसा का पाठ पढ़ाए थे आज देश में जो नफरत और हिंसा का माहौल है उन्हें गांधी जी की अहिंसा और प्रेम से ही जोड़ा जा सकता है गांधी जी के आदर्श पर ही देश आगे बढ़ता है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव मीशाहित खान, प्रखंड अध्यक्ष कीन्दी कुंभकार, वीस सूत्री सदस्य बलभद्र महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष शंकर लीवादा सीरव ताती, कन्हैयालाल सामड, वीरेंद्र कुंभकार, ईश्वर बानरा, अर्जुन बाकिरा, टिपुराम मुंडा, सुखराम कुंभकार, अनावरुल हक, शीकल अली, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *